11:55 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में कांवड़ियों की सुरक्षा का खाका हो रहा तैयार, जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा रूट

बदांयू 25 जून।

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लाखों की संख्या में बदांयू जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के मार्ग को जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से उनकी निगरानी की जाएगी।
साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिये भी कांवड़ियों की हवाई निगरानी की जाएगी। मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

इस बार सावन 10 और 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़िये बदांयू जिले के कछला गंगा घाट से जल लेकर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, पूरनपुर गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं।

एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के रूट की सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। रूट को जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। कैमरे लगाने के स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। रूट पर पड़ने वाले थाना व चौकी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
रूट पर मोबाइल टीमें भी लगाई जाएंगी।

उनकी शिफ्ट बार ड्यूटी रहेगी। तैनात अधिकारी कांवड़ जत्थों को उनके अधिकार क्षेत्र की सीमा तक ले जाएंगे। आगे बढ़ने पर अगले पुलिस स्टेशन को सूचित करेंगे। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन का भी प्लान तैयार किया जा रहा है। ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्षों को रवानगी से लेकर जल चढ़ाकर वापस होने तक संबंधित थाने का नोडल उनके संपर्क में रहेंगे। लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस