8:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि द्वारा बच्चों के लिए तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि के द्वारा बच्चों के लिए तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को योग शिक्षिका के रूप में अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल व सचिव आंचल वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को योग मुद्रा, अनुलोम – विलोम, योग निद्रा एवं ध्यान आदि करवाया गया। ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि आजकल पढ़ाई लिखाई को लेकर बच्चे भी काफी तनाव महसूस करते हैं। वे कुछ योग करके अपने मन को शांत कर सकते हैं। उन्होंने कहा इससे बच्चों में एकाग्रता भी बढ़ेगी जिससे उनका मन भी पढ़ाई में लगेगा। ग्रुप की सदस्य रूपम गुप्ता और कंचन सक्सैना का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.