6:01 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सासद आदित्य यादव का बदायूं में सेवा और विश्वसवास का एक वर्ष

बदायूं । सांसद आदित्य का बदायूं में सेवा का एक वर्ष आज पूर्ण हो गया। आदित्य यादव के अनुसार लोकसभा में बदायूं के जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यकाल का आज एक वर्ष पूरा हो गया जो सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और सेवा के संकल्प की याद दिलाने वाला दिन है। श्री यादव ने कहा इस एक वर्ष में मुझे बदायूं के जन जन का जो विश्वास मिला और इसी के चलते बदायूं के विकास और हक की हर बात को संसद में उठाया।
आदित्य यादव ने कहा कि यह सब जनता के सहयोग और समर्थन से संभव हुआ जिसको में किसी क्षण नहीं भूल सकता। श्री यादव ने बदायूं वालों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बदायूं संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझको सेवा करने का अवसर दिया तो उनकी तरफ से एक बात निश्चित है कि जनता की अपेक्षाएं सदैव मेरी प्राथमिकता हैं और आपकी भलाई ही मेरा संकल्प।


विज्ञापन एक्सप्रेस