6:44 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

हरिबोल जब कृपा करते तो विधायक महेश गुप्ता उसमें रंग भरते !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले में आए दिन होने वाली सडक दुर्घटनाओं में वाहन सवारों की सुरक्षा हेतु श्री हरिबोल सेवा समिति द्वारा दो पाहिया वाहन चालको को हैलमेट वितरण करने की योजना बनाई गई है। यह जानकारी पूर्व मंत्री, बदायूं सदर सीट के भाजपा विधायक महेश गुप्ता की प्रेरणा से शुरू किया गया है। हैलमेट वितरण का काम पिछले कई दिनों से समाजिक संस्थाओं को साथ लेकर की जा रही है। इस हैलमेट वितरण योजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सहयोगी संस्था समाजिक हो अथवा धार्मिक हो लेकिन सारे हैलमेट श्री हरिबोल सेवा समिति द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराये जाएगें और वाहन चालकों को निशुल्क वितरण किए जाएगे।
विधायक महेश गुप्ता के इस प्रयास की आम आदमी द्वारा दिल खोल कर प्रशंसा की जा रही है और लोगों को लगता है कि हरिबोल की कृपा से हमेशा अच्छा सोचों होगा की कार्यप्रणाली पर चलते हुए समाज के साथ समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं को खुश देखने की भावना रखने वाले महेश गुप्ता की दो पहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा कराने में अपना योगदान देगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस