वजीरगंज पुलिस द्वारा ग्राम पुसगवां में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के द्वारा मारपीट कर आगजनी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोक थाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाक 11.04.2025 को थाना वजीरंगज पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/25 धारा 109/115(2)/118(1)/190/191(2)/191(3)/324(4)/326(f)/351(3)/352 BNS व 7 CL Act के वाँछित अभियुक्तगण 1. राशिद पुत्र जफरुद्दीन, 2. शहनबाज पुत्र जफरुद्दीन, 3. शेर मौहम्मद पुत्र नवी अहमद, 4. अखलाख पुत्र सगीर अहमद, 5. आमिर पुत्र नवी अहमद, 6. मुस्लिम पुत्र मुख्तयार निवासीगण ग्राम पुसगंवा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को घटना में प्रयुक्त की गयी क्षतिग्रस्त कार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
ग्राम पुसगंवा में कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था जो मौके पर शान्त हो गया था। दिनाँक 10.04.2025 को उसी बात की रंजिश रखते हुए कार चालक राशिद पुत्र जफरुद्दीन ने अपने कुछ साथियों के साथ कार से दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिलों और व्यक्तियों में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल में आग लग गई थी और मारपीट की घटना कारित की गई थी। 



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com