उझानी बदायूं 2 अप्रैल। उझानी से कादर चौक मार्ग पर जाने को अढौली रेलवे फाटक के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में आऐ दिन एक बूम के ना उठने से वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। गेटमैन को आकर हाथ से उठाकर बूम को ऊपर किया जाता है। इससे वाहनों व राहगीरों को रेलवे लाइन पर ही खड़ा रहना पडता है। ऐसा नहीं कि रेलवे फाटक का बूम अभी खराब हुआ हो यह काफी समय से खराब चल रहा है। गेटमैन का कहना है कि रेलवे विभाग को फाटक की तकनीकी कमी का मैमो भेज दिया गया है। जल्द ही विभाग के इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिग सिस्टम को सही करेंगे। बताते चलें कि अढौली फाटक पर लगे बूम में काफी समय से खराबी है। आज सुबह 7 बजे के आस-पास ट्रेन गुजरने पर फाटक खोलते ही एक साईड का बूम उपर नहीं उठा। गेटमैन को हाथ से उठाने के बाद फिर बटन पुश करने जाना पडा। तब कहीं जाकर बूम उपर उठा,इससे राहगीर व वाहनों चालकों को रेलवे लाइन पर ही जब तक बूम उपर ना उठे खडा रहना पडा । लोगों ने रेलवे विभाग से मांग की कि इसे सही कराकर समस्या से निजात दिलाई जाए।———————–* राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com