6:17 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जिले में पंजीकृत से चार गुना अधिक, सड़कों पर दौड़ रहे ई- रिक्शा, चलाने में नाबालिग पीछे नहीं

बदांयू 1 अप्रैल।

बदांयू जिले में पंजीकृत के सापेक्ष चार गुना ज्यादा ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अवैध रूप से संचालित इन ई-रिक्शा को नाबालिग बेधड़क दौडा रहे हैं यह हादसों का कारण तो बन ही रहे हैं। वहीं, शहर-कस्बों में जाम का मुख्य कारण भी हैं। जिले के उझानी, बिल्सी, सहसवान सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक अप्रैल से परिवहन विभाग अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा ?। ऐसा लगता नहीं।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में जितने ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। उससे कई गुना ई-रिक्शा अपंजीकृत है,पूरे जनपद में सड़कों पर 20 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चल रहे हैं। प्रशासन ने कई बार इन पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। सख्ती पर दो-चार दिन समस्या से निजात मिलने के बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है। शहर में ई-रिक्शा चालकों को किसी स्टैंड से कोई मतलब नहीं होता। चालक जहां चाहे वहां स्टैंड बना लेते हैं।
—————————-

बाजार में ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियों को बैठाने या उतारने से जाम लग जाता है। रोजाना बदायूं के पूरे शहर के साथ ही अन्य कस्बें भी जाम की जद में रहते है, जिसका मुख्य कारण ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन है। चालक अपने ई-रिक्शा को बेतरतीब ढंग से चलाते हैं, जो जाम का कारण बनता है। जाम लगने पर दूर-दूर तक दोनों ओर ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। कुछ दिन पहले यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। इसमें ई-रिक्शा का शहर में घुसने व बाहर निकलने का रूट तैयार किया था। कुछ दिन शहर में ई-रिक्शा का संचालन ट्रैफिक प्लान के तहत किया गया, लेकिन धीरे-धीरे प्लान चौपट हो गया और ई-रिक्शा चालक मनमानी करने लगे।———————————

शहर में यातायात बेतरतीब है। ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर का रूट निर्धारित नहीं है। सड़कों पर जगह-जगह मनमर्जी से ई-रिक्शा खड़े होते हैं। शहर के बाजार, चौराहा पर जाम व हादसे की वजह बने हुए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
———————————— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार आज से परिवहन विभाग व पुलिस को अवैध ई-रिक्शा व टेम्पो के खिलाफ अभियान चलाना था मगर लगता नहीं कि जनपद में कहीं ई-रिक्शा व टेम्पो के खिलाफ अभियान का श्री गणेश किया हो।———————————
– एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। हमारे कार्यालय में पंजीकृत से कहीं ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। बिना पंजीकृत ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।- अंबरीष कुमार, एआरटीओ बदायूं।——————————— राजेश वार्ष्णेय एमके/ सोम्य सोनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.