11:56 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जिले में कांग्रेस की नाव, संभल जिले पर खेला दाव ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु जिले के रहने वाले तमाम निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करके संभल जिले के निवासी को काग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस की राजनीति अंदरूनी तौर पर चौकाने वाली दिख रही है। विदित रहे कि पिछले 19 वर्ष से ओमकार सिंह के जिलाध्यक्ष थे और इतना लम्बा कार्यकाल बीतने के बाद उनकी जगह किसी नये कार्यकर्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने की बात काफी दिनों से चर्चा में थी और शायद इसी के चलते बदायूं जिले के रहने वाले तमाम कांग्रेसजनों के साथ रजनी सिंह बागी, आतिफ जख्मी के अलावा संभल जिले के निवासी अजीत यादव के नाम अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा हो रही थी जिसमें कार्यकताओं को उम्मीद थी कि बदायूं जिले के निवासी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये जाने में वरीयता दी जाएगी जबकि अजीत यादव के समर्थकों का दावा था कि श्री यादव बदायूं लोकसभा क्षेत्र के निवासी हैं इसी के चलते कुछ लोगों के विरोध का कोई असर हाइकमान पर नहीं हो पाएगा। चर्चा है कि बीती रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद हेतु अजीत यादव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस में उठापठक दिखने लगी है और इसको कांग्रेस और कांग्रेसी किस तरह संभालेगें इसका जवाब आने वाले समय में मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस