12:44 pm Sunday , 8 June 2025
BREAKING NEWS

खुराफातियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर: सीओ

खुराफातियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर: सीओ

बिल्सी। रंगों के होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिसको लेकर सीओ संजीव कुमार सिंह ने बिल्सी, उघैती और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में कलस्टर मोबाइल टीम बनाई है, जो पूरी तरीके से क्षेत्र में निगरानी करेगी। सीओ ने बताया बिल्सी सर्किल क्षेत्र में तकरीबन 359 से अधिक होलिका दहन स्थल है। जिन पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे और पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि होली वाले दिन जुम्मे की नमाज को लेकर के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और संबंधित पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हर तरीके से निगरानी की जाएगी तथा खुराफात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया बिल्सी थाना क्षेत्र में 153 एवं उकैती में 111 और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में तकरीबन 95 होलिका दहन स्थल है। संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र में रहकर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया हर ग्राम पंचायत में पांच नागरिकों के साथ पुलिस टीम संपर्क करती रहेगी और शांति प्रिय रूप से होली का त्योहार कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा अगर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

error: Content is protected !!