नगला डल्लू के निजी स्कूल में छात्रों की पिटाई, पुलिस को दी तहरीर
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डल्लू स्थित एक निजी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्रों की मां ने इसको लेकर एक शिकायत पत्र देकर पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव खैरी निवासी नसतइन पत्नी शाहिद के दो पुत्र जीशान और मेहरबान नगला डल्लू स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छह और सात में पढ़ते हैं। बुधवार को उनके दोनों बच्चें स्कूल में पेपर था, इसी दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर दोनों भाइयों को बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे उनके शरीर पर चोटों आई है। दोनों छात्र घर पहुंचे और उन्होंने पूरी घटना अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां की आंखें आंसुओं से भर आई और उन्होंने रोते हुए कोतवाली पुलिस को इस घटना के संबंध में एक तहरीर दी और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों छात्रों का कहना है शिक्षक ने उन्हें डंडे मारे जिससे उनके शरीर पर चोट के निशान बन गए और काफी पिटाई की है। इधर कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि उक्त प्रकरण उसने संज्ञान आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com