।******** उझानी बदांयू 7 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा निवासी श्री पाल ने गांव के ही रमेश उनकी पत्नी किरन, कालीचरण व आशीष के खिलाफ घर के बाहर नाली विवाद में अपने पुत्र विजय व बेटी रागिनी को लाठी डंडे व चाकू से मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने घायल भाई-बहन का मेडिकल परीक्षण कराया है। जिसमें विजय की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज में रैफर कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह को सोंप दी है।———————- राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
