3:57 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

शुगर पेशेन्ट रोजेदार, जांच कराएं पांच बार- डॉ इबा फरमान

उझानी बदांयू 4 मार्च। मुकद्दस रमजान के दो रोजे बीत चुके हैं। शुगर व बीपी के मरीज रमजान के दौरान अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। डॉक्टरों का कहना है कि पांच वक्त की नमाज की तरह शुगर की जांच भी पांच बार करें। रोजा रखने वाले शुगर के मरीज सहरी करना न भूलें। रोजे के दौरान खानपान में लापरवाही से कमजोरी के साथ नसों संबंधी समस्याएं हो सकती है।

बीपी के मरीजों को भी लगातार मॉनीटरिंग करनी चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक शुगर वाले रोजेदारों के लिए सहरी बहुत जरूरी है। सहरी मेंं मल्टीग्रेन, ओट्स, दलिया, फल, ग्रीन सलाद का इस्तेमाल अधिक करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर रखने के लिए शरीर को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह पर शुगर व बीपी की दवा बदल भी सकते हैं।

फिजिशियन डॉ. इबा फरमान के मुताबिक दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को पेटभर भोजन करने से भी शुगर व बीपी का स्तर खराब पैमाने पर जा सकता है। रोजा खोलने पर क्या खाना है और कितना खाना है। इसके लिए डायटिशियन से चार्ट बनवा लें। रेशेदार फल व जूस, हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा। डॉक्टरों का कहना है कि पिछली बार रमजान गर्मियों में थे। इसलिए दिक्कत कम रही इस वक्त मौसम बार-बार करवटें बदल रहा है।———————-* राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस