उझानी बदांयू 4 मार्च। नगर के बाबूजी कल्याण सिंह चौक के समीप नई बस्ती में ऐडवोकेट विश्णु स्वरूप गुप्ता के बंद घर को चोरों ने खंगाल दिया। अज्ञात चोर घर से पचास हजार की नकदी सहित आधा किलो चांदी के जेवरात भी साथ ले गये। बताते हैं कि ऐडवोकेट विश्णु स्वरूप शादी समारोह में शामिल होने गाजियाबाद गये थे। 1 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बना लिया। पड़ोसी ने सुबह घर का दरवाजा खुला देख सूचना दी। कल वापस आने पर जानकारी हुई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एसएसआई मनोज कुमार ने घटना स्थल पर जाकर जानकारी जुटाई।—————————————– नगर में होने वाली चोरियां खोलने में कोतवाली पुलिस फिसड्डी। पिछले दिनों बैंक आफ बड़ौदा की मिनी शाखा में 3.56 लाख की चोरी में चोर का फोटो सीसीटीवी में होने के बाद आज तक पुलिस की टीमें उसे खोज नहीं पाई। नगर के गली मुहल्लों में चोर के पोस्टर लगाकर तलाश करने की नाकाम कोशिश में लगी है कोतवाली पुलिस। पिछले महीनों में भी दर्जनों चोरियां हुई मगर वर्कआउट किसी भी चोरी का कोतवाली पुलिस ना कर सकी। पीड़ित को बस आश्वासन की घुट्टी पिलाई जाती है।—————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
