।******** उझानी बदांयू 6 फरवरी।
एपीएम (पीजी ) कालेज, मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय (विशेष शिविर) का आज शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा महेश पाल सिंह यादव एवं छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा शिल्पी पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष शिविर का प्रारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश दत्त शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। स्वयंसेवकों ने गीत, भाषण, भजन आदि के द्वारा शिविर में समां बांध दिया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल,मुख्य अतिथि यू डी शर्मा निदेशक, प्राचार्य का बैज लगाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत बशिष्ठ ने सभी स्वयंसेवकों को विशेष शिविर में देश की निस्वार्थ सेवा से कार्य करने के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

