5:28 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ट्रक लुटेरों को मुजरिया थाने के साथ एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम पकड़ नहीं पाई

तेल के लुटेरों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस -सर्विलांस, एसओजी और स्वाट टीम ज़मीन खा गई या निगल गया आसमान।**********
तीन दिन में पुलिस 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ लेकिन नतीजा सिफर

।———–***** बदायूं 25 जनवरी। बदांयू पुलिस जांच के नाम पर महज हवा में तीर चला रही है। तीन दिन पहले मुजरिया थाने के गांव सबदलपुर के पास दिल्ली निवासी ट्रक चालक बैहौश मिला। मुजरिया पुलिस को घटनास्थल पर जाने के बाद चालक से मालूम पडा कि एक ट्रक जिसमें लगभग 30 लाख का सोयाबीन तेल नेपाल से दिल्ली जा रहा था। उसे कार सवार बदमाशों ने दातागंज थाने के सादुल्लागंज के पास कार से ओवरटेक कर लूट लिया । ट्रक चालक सरबजीत बदमाशों ने हाइवे किनारे गांव के समीप फेंक दिया। पुलिस की टीमें हैं कि बदमाशों को छोड़िए ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा पाई। लुटेरों को ट्रक के साथ आसमान निगल गया या जमीन खा गई।

जिले में काफी समय से लूट की घटना नहीं हुई है। सीसीटीवी की फुटेज के सहारे एसएसपी के द्वारा लगाई गई स्वाट, सर्विलांस, एसओजी व मुजरिया पुलिस की चार टीमें ट्रक को खंगालने में लगी है। लेकिन कार सवार अपराधी आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। जबकि बदायूं से शाहजहांपुर , नोयडा, तक सीसीटीवी पुलिस की टीमें खंगाल चुकी है । मगर ट्रक , अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक पुलिस ट्रक लूट के अगले ही दिन से संदिग्ध लोगों को पकड़कर थाने लाती है, पूछताछ करती है और फिर उन्हें छोड़ देती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक तीन दिन में पुलिस 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा। पुलिस अधीक्षक देहात केके सरोज का कहना है कि प्रकरण से संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.