7:21 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीएमओ के आदेश पर आशा नर्सिंग होम फिर से सील किया

उझानी बदांयू 3 जनवरी 2025। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर आज सीएमओ के आदेश पर आशा नर्सिंग होम को फिर से सील किया गया। सीएमओ आफिस से आऐ डॉ पंकज कुमार, उझानी सीएचसी के एमओआईसी डॉ राजकुमार गंगवार, नितिन कुमार, फार्मेसिस्ट नथन सिंह, एक्स-रे टेक्नीशियन संजय प्रसाद ने टूटी हुई कमरे की सील को फिर से सील लगाकर उसे बंद करने का आदेश दिया। बताते चलें कि आठ दिन पहले एक गर्भवती महिला की मौत के बाद सीएमओ के आदेश पर आशा नर्सिंग होम को एसीएमओ डॉ मोहन झा ने सील कर दिया था। आशा नर्सिंग होम के संचालक द्वारा शपथपत्र दिया था कि उसमें कुछ डेटिंग पेंटिंग का काम कराना है। मरीजों को नहीं ना ही भर्ती किया जाऐगा ना ही ओपीडी चलेगी। स्वास्थ्य विभाग के किसी बाबू के मोखिक आदेश पर संचालक ने ताले पर लगी सील को तोड दिया। नर्सिंग होम में ना मरीज मिला ना चिकित्सक ना दवा। आज फिर से उसे सील कर दिया गया।——————— राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.