3:48 pm Monday , 9 June 2025
BREAKING NEWS

संकट मोचन दरबार में हुआ रामायण का अखंड पाठ

संकट मोचन दरबार में हुआ रामायण का अखंड पाठ

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मनाएं जा रहे 22वें स्थापना दिवस के पहले दिन यहां रामायण का अखण्ड रामायण का आयोजन किया गया। यहां नगर की मुकेश शर्मा एंड कलाकार पार्टी में पाठ को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि अखंड पाठ की शुरुआत में भगवान राम की पूजा और आरती की जाती है। रामायण की पुस्तक को पूजा के स्थान पर रखा जाता है और उसकी पूजा की जाती है। अखंड पाठ करने से पापों का नाश होता है। इसके अलावा अखंड पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है। वहीं लोगो‍ं का इसके पाठ करने से आध्यात्मिक विकास होता है। इस मौके पर पंडित आशीष वशिष्ट, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकीनन्दन झा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, सौरभ रस्तोगी, अंशुल वाष्र्णेय, श्रेया शर्मा, शिखा शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश माहेश्वरी, संजीव कुमार, नितिन बाबू आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!