9:41 am Thursday , 22 May 2025
BREAKING NEWS

दातागंज – तहसील परिसर में स्थित नीम के पेड़ कटवाया

दातागंज तहसील परिसर में स्थित नीम के पेड़ को निजी स्वार्थ के चलते कटवा दिया गया। रविवार छुट्टी का फायदा उठाते हुए नीम का हरा भरा पेड़ काटा गया है। पर्यावरण प्रेमियों ने नीम का हरा भरा पेड़ काटने पर कड़ा ऐतराज जताया है। लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में प्रति दिन सैकड़ों लोग आते हैं। इस भीषण गर्मी में ये पेड़ लोगों के लिए बहुत राहत देने का काम करते हैं। लेकिन तहसील परिसर जैसे स्थान से रातों रात नीम का पेड़ काट डालना बेहद चिंताजनक है। पर्यावरण प्रेमियों ने जिलाधिकारी से पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न दोहराई जा सके।