म्याऊं: पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी ने गांव में लोगो को मिट्टी के दिए बांटे। बृहस्पतिवार दोपहर को म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंदी फाजिल के पूर्व प्रधान शेर सिंह ने पत्नी के साथ 1100 मिट्टी के दिए लोगो को दिए। वहीं गांव लोगो से पूर्व प्रधान ने कहा, कि यह समय बड़े सौभाग्य से मिला है। इसके लिए तमाम हिंदुओ ने अपनी जान गवां दी थी। जो अब भाजपा सरकार में हम सबके समय में यह अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए 500 वर्ष से सनातन धर्म के लोगो ने लड़ाई लड़ी है। जिसके साथ हि कहा कि 22 जनवरी को अपने अपने घर पर दीपक व मोमबत्ती जलाकर जरूर जलाएं। इस मौके पर संतोष देवी प्रधान, शेर सिंह पूर्व प्रधान पति राजा राम, महिपाल, सेटपाल, जगदीश, सोनपाल, सत्यदेव, रामपाल, रिशिपाल, मुंशीलाल राजकुमारी, राजबेटी, कन्यवती शीला, राजेश्वरी, विद्यावती, तुलसी देवी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों ने प्रधान के इस कार्य की बहुत ही सराहनीय कार्य बताया।
कुलदीप सिंह म्याऊं