3:15 am Monday , 9 June 2025
BREAKING NEWS

विविध जागरुकता के लिए बिल्सी में छात्रों ने निकाली रैली

विविध जागरुकता के लिए बिल्सी में छात्रों ने निकाली रैली

बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने लोगों को विविध जागरुक करने के लिए एक रैली भी निकाली। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नौ नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिये की गई थी। इस दिन को विधिक सेवा के तहत प्राधिकरण अधिनियम और वादिकारियों के अधिकार को विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए नि:शुल्क, प्रवीण और कानूनी सेवाओं की पेशकश करना है। यह कमजोर वर्गों के लोगों को मुफ्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास भी करता है। हिन्दी प्रवक्ता डा.धीरेंद्र कुमार ने इसके उद्देश्य बताते हुए कहा कि कानूनी मामलों के बारे में आम जनता में जागरूकता फैलाना, समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना, यह सुनिश्चित करना कि अपराध पीड़ितों को उनका मुआवजा मिले, सुलह, मध्यस्थता और न्यायिक निपटाने जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान की पेशकश करना है। इस मौके पर डा.शाहबुद्दीन अली खान के अलावा कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!