7:51 am Monday , 9 June 2025
BREAKING NEWS

बेहटा गुंसाई रामलीला मेले का शैलेंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन

बेहटा गुंसाई रामलीला मेले का शैलेंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में श्री रामलीला एवं राय सती प्रबंध समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मेले का बीती रात भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने फीता काट कर एवं भगवान राम दरबार समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने कहा कि भगवान राम के आदर्श को जनता तक पंहुचाने का सबसे उचित माध्यम रामलीला का मंचन होता है। इसलिए लोगों को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। इसके बाद यहां कलाकारों ने राम जन्म की लीला का मंचन किया। लीला की शुरुआत गुरु वशिष्ठ के आज्ञा अनुसार राजा दशरथ यज्ञ कराते हैं यज्ञ करने के बाद निश्चित समय पर श्रीराम सहित चारों भाइयों का जन्म होता है। इससे अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है। गीत गाए जाते हैं। घी के दीपक जलाए जाते हैं। श्रीराम के बाल रूप के दर्शन करने के लिए भगवान शंकर स्वयं आते हैं। इस मौके पर योगेश पुरी, नवनीत पुरी, मनोहर पुरी, अनमोल पुरी, लज्जाराम शर्मा, प्रदीप पुरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!