1:46 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

बिल्सी में पालिका ने फिकवाए सड़े-गले फल,मची अफरा-तफरी

बिल्सी में पालिका ने फिकवाए सड़े-गले फल,मची अफरा-तफरी

बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने आज बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में दूषित खाद्य सामग्री एवं फलों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कार्यालय के सामने कई ठेलों से सड़े-गले फल लेकर फिकवाए गए। पालिका की इस कार्रवाई से नगर के फल विक्रेताओं में खासा हड़कंप मच गया है। पालिका के एसआई मनीश कुमार ने टीम के साथ बुधवार को बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने कई स्थानों पर दूषित फल एवं सामग्री को देखा। उसके बाद उन्होने एक अभियान के साथ सड़े-गले फल जहां भी मिले। जिन्हें तुंरत फिकवाया। इसके बाद में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे तो ठेला वाले भी दौड़ लगाते दिखाई दिए। पालिका द्वारा चलाए गए इस अभियान में करीब एक दर्ज ठेसा वालों से सड़े-गले फल फिकवाए। एसआई ने कहा कि नगर में किसी तरह की दूषित सामग्री और फलों को नहीं बिकने दिया जाएगा। जो भी पालिका इस अभियान का उलघंन करेगा। उससे पालिका अधिक से अधिक जुर्माना डालकर कठोर कार्रवाई करेगी। टीम में युधिष्ठर सिंह, प्रीतम बाबू आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!