संसार में मन लगाने से जीव भटकता रहता है
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में नगर के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन आज सोमवार को कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज ने कहा कि जब भगवान प्रसन्न होते हैं तब जीवात्मा को अपनी शरण में बुला लेते हैं और भगवान की शरण में जाने मात्र से ही जीव का कल्याण होता है। संसार में मन लगाने से जीव भटकता रहता है। तरह-तरह के कष्ट पता है और भगवान की शरण में जब जीव जाता है तब उसका कल्याण होता है। समस्त दुखों से उसका छुटकारा हो जाता है। इस भाव सागर से उसे मुक्ति मिल जाती है और भगवान के धाम को प्राप्त होता है। इस मौके पर बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा महाराज, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, सुभाष चन्द्र बाहेती, नीरज तोषनीवाल, सुनील माहेश्वरी, गोरेलाल शर्मा, मंजुला शर्मा, मिन्टू सोमानी, ममता राठी, सरिता माहेश्वरी, रंजन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।