3:35 am Monday , 9 June 2025
BREAKING NEWS

कच्चे मकान की छत गिरी,मलबे में दबा सामान

कच्चे मकान की छत गिरी,मलबे में दबा सामान
बिल्सी। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद अब लोगों के कच्चे मकान गिरना शुरु हो गए है। आज सोमवार की सुबह नगर के मोहल्ला संख्या दो अंसारी कॉलोनी एक कच्चे मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे रखा घर का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। साथ ही परिवार के लोग भी बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक कॉलोनी निवासी विमलेश पत्नी सबलू ने बताया कि आज सोमवार सुबह करीब पांच बजे लगातार हो रही बारिश के कारण उनके मकान की छत गिर गई। जिससे घर में रखे गेहूं के तीन कट्टे, चारपाई एवं घरेलू सभी सामान दब गया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। 

error: Content is protected !!