7:41 pm Thursday , 29 May 2025
BREAKING NEWS

खेत की रखवाली करते समय चाचा भतीजे पर हमला करने वाले तीन आरोपियों गिरफ्तार

खेत की रखवाली करते समय चाचा भतीजे पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उघैती,संवाददाता।। थाना उघैती क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर में
शुक्रवार की रात में छुट्टा गोवंश पशुओं की रखवाली करने गए चाचा भतीजे पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया था। हमले में वीरेश की मौत हो गई थी।जबकि बीरेश का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसे बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका ईलाज चल रहा है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना उघैती पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना उघैती पुलिस को सूचना मिली कि स्वरूपपुर निवासी तीन अभियुक्त सतेंद्र, जितेंद्र और अजीत पुत्रगण ऋषिपाल नरैनी चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े हैं।तत्काल थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनो अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कांस्टेबल बंटू सिंह प्रदीप कुमार आदि पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट:राजीव सक्सेना

error: Content is protected !!