बदायूं
चौकी नवादा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट के बाद चार आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की चौकी नवादा पर बुधवार को पुराने विवाद और मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर मारपीट हो गई, जिससे चौकी परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम सलारपुर निवासी प्रथम पक्ष के छम्मन और बाबू तथा दूसरे पक्ष के वसीम और साजिद अपने-अपने पक्ष के लोगों के साथ चौकी नवादा पहुंचे थे। यहां पुरानी रंजिश और चल रही मुकदमेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

