सिलहरी (बदायूं) | पी.एस. पटेल की रिपोर्ट
थाना सिविल लाइन क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी परिसर के अंदर मारपीट और हंगामे की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष ने विपक्षी लोगों पर चौकी के भीतर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी पहुंच गए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

