11:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बदायूं: एफआईआर को झूठा बताकर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

बदांयू 15 जुलाई।

ग्राम अलापुर पट्टी के 30 ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताया। पूर्व प्रधान शेर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम अवनीश राय को ज्ञापन सौंपकर रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच और ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस