।
गजरामपुर- पिनौनी के बीच पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय रवि कुमार का शव।
इस्लामनगर, बदायूं 15 जुलाई ।
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह गांव के बाहर जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर और पिनौनी गांव के बीच स्थित जंगल में हुई। मृतक की पहचान गजरामपुर निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र नन्कू के रूप में हुई है।
स्कूल जा रहे कुछ छात्रों ने बुधवार सुबह जंगल में पेड़ से लटका शव देखा। छात्रों ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इस्लामनगर पुलिस ने शव की पहचान की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रवि कुमार अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम करता था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसी विवाद को लेकर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र भी दिए थे।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पारिवारिक तनाव ही आत्महत्या का संभावित कारण हो सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

