1:22 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

CBSE का नया R3 भाषा मूल्यांकन फ्रेमवर्क जारी, बोर्ड परीक्षा नहीं होगी

Central Board of Secondary Education ने R3 (तीसरी भाषा) के लिए नया मूल्यांकन फ्रेमवर्क जारी किया है। इसके तहत R3 का मूल्यांकन केवल स्कूल स्तर की आंतरिक परीक्षाओं से होगा और इस वर्ष इसकी CBSE बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

R3 में असफल होने पर भी छात्रों को 10वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा, लेकिन सेकेंडरी पास सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए 10वीं के दौरान R3 पास करना अनिवार्य होगा। CBSE ने यह भी बताया कि परिणाम घोषित होने से पहले छात्रों को R3 में दोबारा मूल्यांकन का अवसर मिलेगा। वहीं, NCERT ने R3 भाषा सीखने के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री भी जारी कर दी है

विज्ञापन एक्सप्रेस