10:59 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शादी के 4 साल बाद भी नहीं बने पति-पत्नी के संबंध, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 2021 में शादी के बाद से पति ने कभी वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं किए और हर बार इलाज का बहाना बनाता रहा।

शिकायत के अनुसार, महिला पति को अस्पताल भी ले गई, लेकिन वहां उसने स्पर्म सैंपल देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पति, सास, ननद और देवर सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस