1:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस ने चार वांछित समेत पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


बदायूं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने मु0अ0सं0 182/2026 में दर्ज धारा 105, 190, 191(2), 3(5), 115(2) एवं 333 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त मोर सिंह पुत्र देवी सिंह, राम खिलाड़ी पुत्र मोर सिंह तथा वेदवती पत्नी विजेंद्र (पुत्री मोर सिंह) निवासीगण ग्राम जगदीशपुर, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त मु0अ0सं0 144/2026 में धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त असरफ पुत्र बहादुर, निवासी ग्राम परौली, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस