9:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा, शांति भंग की आशंका में एक गिरफ्तार

कुंवरगांव पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त दबोचा, शांति भंग की आशंका में एक और गिरफ्तार

बदायूं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं के निर्देशानुसार अपराध एवं अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने मुकीम पुत्र वकील, निवासी ग्राम लाही फरीदपुर, थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूं को आंवला रोड से ग्राम फरीदपुर रोड पर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कुंवरगांव पर मु0अ0सं0 103/2026 के तहत धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समरपाल सिंह पुत्र अशोक सिंह, निवासी ग्राम टुकरी, थाना आंवला, जनपद बरेली को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस