8:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में छह लोगों को किया गिरफ्तार

बदायूं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत राजू पुत्र महेंद्र, रजनीश कुमार पुत्र सालिगराम निवासी ग्राम निजामाबाद, चन्द्रपाल पुत्र बीरबल निवासी ग्राम लभारी, तथा रोहताश पुत्र रघुवीर, हरिराम पुत्र रघुवीर एवं रामवीर पुत्र प्रतीम निवासी ग्राम निदानपुरा, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस