3:59 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मां के नाम एक पौधा: प्राणी मात्र के पोषक हैं वृक्ष — आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। ग्राम गुधनी में आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ मंदिर परिसर में “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने कहा कि “धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं, धरती के रक्षक भी वृक्ष हैं और समस्त प्राणी मात्र के पोषक भी वृक्ष ही हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम 100 से अधिक वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए।”

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

आचार्य संजीव रूप ने जानकारी दी कि आर्य समाज एवं प्रज्ञा यथार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शीघ्र ही 500 पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरित चेतना का विस्तार किया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस