महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में दिनांक 12 जुलाई को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत समस्त विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सहायक उद्यान इंस्पेक्टर- महोदया ममता शर्मा जी के द्वारा प्रथम पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य जी, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा भी पौधे लगाए गए। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में औषधीय एवं पुष्पीय पौधे रोपे गए। जिनमें चांदनी, आंवला, गुलाब, गेंदा, सदाबहार, एलोवेरा आदि विभिन्न प्रकार के पौधे सम्मिलित थे। इस प्रकार सभी ने पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आज का एक पौधा, कल का जीवन है इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ कल सुनिश्चित करें। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

