10:58 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

समाधान दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मुजरिया व बिल्सी थानों में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

समाधान दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मुजरिया व बिल्सी थानों में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ, 11 जुलाई। जनसुनवाई को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया एवं थाना बिल्सी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों का विधिक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों की गुणवत्ता के साथ जांच कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करें।

निरीक्षण के दौरान डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर थाना मुजरिया के प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, थाना बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस