12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि यात्रा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।

बदायूं में कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि यात्रा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।

बदायूं, 7 जुलाई 2026।

शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को बदायूं में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप को लेकर ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकाली गई। यात्रा परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शिव मंदिर पनवाड़िया चौक पर समाप्त हुई।

यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर और जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने किया। मुख्य वक्ता प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह रहे।

ओमकार सिंह ने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि “भगवान राम के नाम पर आए चढ़ावे को रखवाले ही खा गए। जनता अब कह रही है – चढ़ावा चोरों, गद्दी छोड़ो।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि माताओं-बहनों द्वारा 100 से 10,000 रुपये तक और सोना-रामचरितमानस तक का दान किया गया था। उन्होंने 2027 में सरकार बनने पर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।

सुनीता सिंह और वीरेश तोमर ने मौजूदा SIT को फेल बताते हुए कहा कि इसके चेयरमैन खुद एक मामले में आरोपी हैं। शफी अहमद और गौरव राठौर ने मांग की कि जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।

यात्रा के अंत में शिव मंदिर पर शिव आराधना की गई। संचालन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ने किया। इस दौरान फरहान हुसैन, इगलास हुसैन, वसीम अहमद, अकील अहमद, शमीम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस