2:41 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राम मंदिर ट्रस्ट ने दान और खर्च का पूरा हिसाब किया सार्वजनिक


अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट ने दान और खर्च का ब्यौरा जारी करते हुए बताया कि अब तक 3,264 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है, जबकि 2,370 करोड़ रुपये निर्माण और पूंजीगत कार्यों पर खर्च किए गए हैं।

ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर बनने से 31 मार्च 2026 तक 482 करोड़ रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए, जिनमें से 391 करोड़ रुपये मंदिर संचालन पर खर्च किए गए। शेष राशि बैंक खातों में सुरक्षित है। ट्रस्ट ने यह भी बताया कि मंदिर को 2,926 भेंट प्राप्त हुईं और चांदी की वस्तुओं को गलाकर उनकी छड़ें तैयार की गई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस