11:34 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दूसरी बारिश में हुआ बिल्सी की सड़कों पर जलभराव

दूसरी बारिश में हुआ बिल्सी की सड़कों पर जलभराव
कई घरों में घुसा पानी, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
बिल्सी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई तेज बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार करीब एक घंटे तक हुई बारिश के चलते नगर के कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर के मोहल्ला संख्या-4 में बालाजी चौराहे से गौसिया मस्जिद तक सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक था कि कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों का घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
वहीं मोहल्ला संख्या चार स्थित हरिजन बस्ती में भी जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। करीब तीन घंटे बाद पानी का स्तर कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, मोहल्ला संख्या तीन में भी जलभराव की समस्या बनी रही। पूर्व सभासद अशोक कुमार ने बताया कि उनकी गली में अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है और बारिश होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। गली में पानी भर जाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.