2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

26 जुलाई को शहीद स्थल पर मनाया जाएगा कारगिल दिवस

बदायूँ: 21 जुलाई। जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी ले0 कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0) ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक हैै। यह दिवस 1999 में ऑपरेशन विजय की सफलता और पाकिस्तानी धुसपैठियों को खदेड़कर कारगिल की बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराने की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि इस युद्ध में भारत के कई शहीद सैनिक/वीर जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया और सैकड़ों जवान घायल हो गये। ऐसे वीर नारियों एवं कारगिल युद्ध के वीर सेनानियों, सैनिक अधिकारी, शहीद सैनिक, वीर जवानों को देश की रक्षा करते हुए उनके बलिदान के स्मरण में 26 जुलाई 2026 रविवार को पूर्वान्ह 09ः00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद स्मारक वाटिका में सम्मानित करने हेतु माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा कारगिल विजय दिवस से सम्बन्धित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनपद बदायॅंू के सभी सैनिक एवं उनके आश्रित अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में अपना प्रतिभाग करने का आवहान किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.