12:47 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिजनौर: थाने में आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत

बिजनौर: थाने में आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत

बिजनौर में थाने के परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की आठ दिन तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, युवती ने एक फौजी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन के दौरान खुद को आग लगा ली थी। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी के चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि युवती के सौतेले पिता पर उसे पेट्रोल उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस