बहराइच में संदिग्ध मांस बेचने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
बहराइच के रूपईडीह थाना क्षेत्र में किराए के कमरे से 25 किलो संदिग्ध मांस बरामद होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद मांस के नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे गए थे, जहां प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध बताया गया। मामले में 27 वर्षीय सितारा देवी उर्फ सुरगी और गोंडा निवासी 48 वर्षीय नौशाद अली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

