मुजफ्फरनगर वाटर पार्क में 5 वर्षीय बच्चे की मौत, कई वाटर पार्क सील
मुजफ्फरनगर में परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने गए 5 वर्षीय चिंटू की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा छोटे पूल से निकलकर अपने परिजनों को तलाशते हुए बड़े पूल में पहुंच गया, जहां हादसा हो गया।
घटना के बाद प्रशासन ने जिले में चल रहे वाटर पार्कों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति संचालित कई वाटर पार्कों को सील कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

