मैनपुरी में PM आवास योजना में धांधली का आरोप, DM ने जांच के दिए आदेश
मैनपुरी के कुरावली तहसील क्षेत्र के मीढ़ावली कला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
शिकायत में आरोप है कि पक्के मकान वाले लोगों को पात्रता सूची में शामिल किया गया, जबकि वास्तविक पात्रों को सूची से बाहर रखा गया। सहायक विकास अधिकारी भवानी शंकर पर निजी लाभ लेकर गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने SDM और BDO कुरावली को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

