10:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 साइबर ठग गिरफ्तार

लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन फेक जॉब’ के तहत फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी HR बनकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देते थे और ऑफर लेटर व जॉइनिंग लेटर के नाम पर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान 6 मोबाइल, 14 सिम, 10 डेबिट कार्ड, एक कार, 213 फर्जी जॉब एग्रीमेंट लेटर और क्लाइंट डेटा शीट बरामद की गई। मामले में विभूतिखंड थाना में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस