आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से सात दिन से लापता दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने नागपुर से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों लड़कियों की युवकों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वे उनके साथ चली गई थीं। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

