9:06 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राम मंदिर चढ़ावा मामले में 8 आरोपियों के घर छापेमारी, मोबाइल डेटा खंगालने में जुटी SIT

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच के तहत रविवार सुबह पुलिस की 8 टीमों ने जेल में बंद 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव के घरों पर ताला मिला। बाद में परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि टिन्नू ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फैक्ट्री रीसेट कर दिया था। अब SIT मोबाइल का डेटा रिकवर कर संभावित साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस डिजिटल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस