11:00 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – जन अधिकार पार्टी के विधानसभा प्रभारी बने डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य

बिल्सी विधानसभा के प्रभारी बने डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य
बिल्सी। जन अधिकार पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों का वितरण किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य को जिले की बिल्सी विधानसभा का विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद जौनपुर एवं जन अधिकार पार्टी के मार्गदर्शक तथा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र शाक्य द्वारा किया गया। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस