2:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा: अमरनाथ गुफा में सुरक्षा कड़ी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चौकसी बढ़ी

3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा: अमरनाथ गुफा में सुरक्षा कड़ी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चौकसी बढ़ी।

श्रीनगर 27 जून।

पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार यात्रा को लेकर सुरक्षा बलों ने कमर कस ली है।

सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र, स्थाना, सलेहर, चक जगतू समेत सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चौकसी मजबूत की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी से 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग के दर्शन के लिए इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से यात्रा चलेगी। श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल, लंगर और टेंट की व्यवस्था पूरी कर ली है।

खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यात्रा मार्ग पर CRPF, BSF, ITBP और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस